चोरी के आरोप में पत्नी समेत चार पर केस
बोहा। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ थाना बोहा में चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया उसकी पत्नी के गांव के ही एक नौजवान के साथ पिछले काफी समय से संबंध चले आ रहे थे। वह पत्नी को रोकता था। इससे नाराज पत्नी ने रात के खाने में कोई जहरीली वस्तु मिलाकर सारे पारिवारिक सदस्यों को खिला दी। सुबह उठने पर पत्नी घर में नहीं थी और पेटी से करीब 8 हजार रुपये, मोबाइल व कुछ गहने गायब थे, जिसकी कुल कीमत एक लाख रुपये है। एएसआई भूपिंद्र सिंह ने शिकायतकर्ता की पत्नी समेत चार लोगों को खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।