फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाईकल पर बस चालक ने चढ़ाई बस, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइकसवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन

गुरदासपुर। बस से कुचलकर बाइक सवार की बलबीर सिंह (45) की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव भिखारीवाल निवासी बलबीर सिंह अपनी बहू पलविंदर कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर 10 वर्षीय पोते गुरनूर सिंह की दवा लेने गांव जोड़ा छत्तरां जा रहा था। दामाद सिमरजीत सिंह ने बताया कि गांव जोड़ा छत्तरां के पास पहुंचे तो बलबीर सिंह आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बस सीधी बलबीर सिंह के मोटरसाइकिल पर चढ़ गई। इससे इबलबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पलविंदर कौर और पोते गुरनूर सिंह को मामूली चोटें लगी हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व बस को कब्जे में ले लिया। हादसे से बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें