सुखबीर बादल ने केस दर्ज होने के दो दिन बाद भी नहीं ली जमानत
अकाली दल के नेेता सुखबीर पर दर्ज हुए केस को लेकर कर रहे पलानिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिला परिषद के चुनाव दौरान बुधवार को हुए किलियांवाली मंडी में एक कांग्रेसी वर्कर को पास में खड़े होकर अपने साथियों से पिटवाने के आरोप में थाना लंबी पुलिस की ओर से कांग्रेसी उम्मीदवार जतिंदरपाल सिंह की शिकायत पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल और उनके 100 साथियों पर दर्ज केस में दो दिन बाद भी सुखबीर बादल ने जमानत नहीं ली। हालांकि केस में जो धाराएं लगाई गई हैं वो बेलेवल है। इसके बावजूद सुखबीर बादल जमानत लेने थाने नहीं पहुंचे। वहीं शुक्रवार को मुक्तसर के कई क्षेत्रों में रीपोलिंग वाले दिन कई अकाली नेता सुखबीर पर दर्ज हुए केस को लेकर चर्चा करते रहे और केस का हल निकालने के लिए प्लानिंग करते नजर आए। सुखबीर के खिलाफ दर्ज केस संबंधी जब थाना लंबी प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि केस में लगी सभी धाराएं बेलेवल है। लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।