फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल अध्यापिका से पर्स और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों ने अध्यापिका से पर्स और मोबाइल लूटा
विज्ञापन

लुधियाना। स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही अध्यापिका से बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीन लिया। पर्स में 7 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान था। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने अध्यापिका सुरभा रानी की शिकायत पर केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।चीमा कालोनी की रहने वाली सुरभा रानी के मुताबिक वह मुकंदपुर स्थित डीएवी स्कूल में अध्यापिका है। वह रोजाना बस पर स्कूल जाती है। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे वह बस के इंतजार में ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर खड़ी थी। इस बीच बाइक पर दो युवक आए। युवकों ने झपटा मारकर उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में कैश, मोबाइल और अन्य सामान था। युवक बिना नंबर की बाइक पर थे। जांच अधिकारी जगदीश राज का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया। युवती के मोबाइल का ट्रेस किया जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें