फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार लुटेरों ने महिला की छीनी बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। गांव मुल्लापुर के लिंक रोड पर सुबह गुरुद्वारा श्री मुश्कीआणा साहिब को जा रही महिला की कार सवार लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने बालियां लूट ली और फरार हो गए। महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पंचायत सदस्य कर्मजीत सिंह काला ने बताया कि उनकी मां चरणजीत कौर रोजाना की तरह सुबह गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए जा रही थी। रास्ते में कार सवार लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने उनकी मां को रोक लिया और उनकी कान की बालियां छीन ली और फरार हो गए। जब तक बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें