फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने लूटा रिक्शा सवार महिला का पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकसवार लुटेरों ने महिला का पर्स लूटा
विज्ञापन

पर्स में तीन हजार की नकदी, सोने का सेट और एटीएम कार्ड था
आरोपियों का पता लगाने में जुटी थाना डिविजन तीन की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाइक सवार लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने रिक्शा पर सवार होकर जा रही एक महिला का पर्स छीन लिया। लुटेरों ने यह वारदात समराला रोड के पास स्थित बाबा थान सिंह चौक के पास अंजाम दिया। जब तक महिला कुछ कर पाती आरोपी फरार हो गए थे। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ॉपुलिस ने इस मामले में चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 की रहने वाली बिमल कौर की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बिमल कौर की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक शुक्रवार को वह डिविजन तीन के पास किसी काम से आई थी। काम खत्म होने के बाद वह रिक्शा पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रही थी। जब वह बाबा थान सिंह चौक के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने पर्स छीन लिया और फरार हो गए। जब तक बिमल कौर कुछ कर पाती आरोपी आंखों से ओझल हो गए। बिमल कौर के अनुसार उसके पर्स में तीस हजार रुपये, सोने का एक सेट और एटीएम कार्ड व अन्य सामान था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के बारे में अभी तक कुछ सुराग नहीं मिला है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें