पत्नी की हत्या कर खुद को किया घायल
श्री आनंदपुर साहिब। गांव झिंजड़ी के एक व्यक्ति ने मंगलवार रात अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना नूरपुरबेदी के एसएचओ राजीव कुमार के मुताबिक राकेश कुमार मजदूरी का काम करता है। उसने घरेलू क्लेश के चलते अपने पत्नी को गला घोंट कर मार डाला। मृतका की पहिचान अनीता राणी निवासी माजरा जिला मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अनीता के भाई ने बताया कि पंद्रह वर्ष पहले उसकी बहन की शादी राकेश कुमार से हुई थी। उसके घर में कलेश ही रहता था। मंगलवार की रात उसके जीजा ने पहले उसकी बहन अनीता की हत्या की और बाद अपने गले पर दातर से वार कर भी घायल कर लिया। उसे सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में दाखिल कराया गया है। मृतका अपने पीछे पांच मासूम बच्चियों को छोड़ गई है।