फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे के तोड़ रहे थे ताले, मालिक पहुंचे और लोगों के सहयोग से किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर कमरे के तोड़ रहे थे ताला, मौके पर किया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बंद घर में घुस कर कमरे के ताले तोड़ कर चोरी की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को लोगों ने काबू कर लिया। लोगों ने तीनों आरोपियों की खूब धुनाई की। इसके बाद उन्हें थाना डेहलों की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव घवद्दी निवासी अवतार सिंह की शिकायत पर आमीर खान, महबूब अख्तर और मुज्जफर हुसैन के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

अवतार सिंह के मुताबिक 23 मार्च को वह और उसका सारा परिवार होले मोहल्ले पर सेवा के लिए चला गया था। जब शाम चार बजे वह घर लौटे तो घर के बाहर एक बाइक खड़ी थी। वह घर के मेन गेट का ताला खोल कर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने देखा अंदर तीन आरोपी कमरे का ताला तोड़ रहे थे। तीनों के हाथ में लोहे की रॉड थी। आरोपियों को देखकर उसने तुरंत शोर मचा दिया। आस पास के लोगों ने तीनों को काबू कर लिया और उनकी धुनाई की। जिसके बाद लोगों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें