फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर दबोचे
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये भी बरामद
नशा पूर्ति के लिए करते थे नशा तस्करी का धंधा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एसटीएफ ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सेक्टर-39 स्थित शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला महासिंह नगर निवासी रवि कुमार उर्फ रघु (19) और शिमलापुरी निवासी हरमनप्रीत सिंह उर्फ बादशाह (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि एसटीएफ लुधियाना के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगवाई में पुलिस पार्टी ने सेक्टर-39 में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी वहां से एक्टिवा से गुजर रहे थे। पुलिस पार्टी ने आरोपियों को शक के बिनाह पर रोक लिया। जब आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपियों ने मना किया लेकिन पुलिस ने एसटीएफ के डीएसपी राजेश कुमार को मौके पर बुलाया और दोनों की तलाशी कराई। उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी रवि दो साल से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। वह खुद भी नशा करने का आदी है। आरोपी बादशाह के मुताबिक वह भी दो साल से काम कर रहा है। वह भी नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर है। वह नशा करने का आदी भी है। नशा पूर्ति के लिए उसने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी नीले नाम के व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें