दुकान में सेंध लगाकर सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। चोरों ने शनिवार रात डेरा बाबा नानक रोड स्थित गांव तारागढ़ के अड्डे पर एक करियाना की दुकान में सेंध लगाकर सामान चुरा लिया। दुकानदार ने बताया कि चोरी के सामान की कीमत 85 हजार रुपये है। पुलिस थाना किला लाल सिंह ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ के मामला दर्ज कर लिया है।
दुकानदार विशाल विज पुत्र सतीश वासी फैजपुरा बटाला ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। रविवार को सुबह आकर देखा तो उसकी दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगी थी। दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे 8 देसी घी के कैन,17 टीन रिफाइंड ऑयल,10 कैन देसी तेल औैर अन्य करियाना का सामान चोरी हो चुका था। मामले के जांच अधिकारी एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस थाना किला लाल सिंह में दुकानदार की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।