टा कार और स्कूटी की टक्कर में महिला टीचर की मौत हो गई। हादसा हलवारा के लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर हुआ है। मृतका निशा देवी (38) ब्लॉक सुधार के गांव अब्बूवाल स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में हिंदी विषय की टीचर थी।
लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर मुल्लांपुर की एरो-हब मार्केट के सामने क्रेटा कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला अध्यापक की मौत हो गई। मृतका निशा देवी (38) ब्लॉक सुधार के गांव अब्बूवाल स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में हिंदी विषय की टीचर थी। रोजाना की तरह वह स्कूटी पर अपने गांव भनोहड़ से स्कूल अब्बूवाल जा रही थी। सुबह 8.40 बजे निशा देवी अब्बूवाल स्कूल जाने के लिए घर से स्कूटी निकली थी। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
थाना दाखा के प्रभारी हमराज सिंह चीमा और मुकदमे के जांच अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि क्रेटा चालक सुखदेव सिंह निवासी एरो-हब सिंगला एन्क्लेव में रहते हैं। सुखदेव सिंह ने लापरवाही से बिना कोई सिग्नल दिए कार जल्दबाजी में सिंगला एन्क्लेव की तरफ मोड़ दी। पीछे से आर रही स्कूटी अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल निशा को सुखदेव सिंह ने अपनी कार में मुल्लांपुर के निजी अस्पताल ले गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निशा को लुधियाना रेफर कर दिया गया। लुधियाना के रघुनाथ अस्पताल में इलाज के दौरान निशा देवी की मौत हो गई।
थाना प्रभारी हमराज सिंह चीमा और सुरिंदर सिंह ने बताया कि कार चालक सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। क्रेटा कार और स्कूटी भी कब्जे में ले ली है। निशा देवी का लुधियाना के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव देर शाम परिजनों को सौंप दिया है।