फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गहरी भागी के गंदे नाले में बारिश से गहरी दरार

Sun, 10 Jul 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा के गांव गहरी भागी के समीप गंदे नाले में गहरी दरार आ गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के गांव गहरी भागी के पास से गुजरने वाले गंदा नाले में एक माह बाद फिर से बारिश के चलते गहरी दरार आ गई। इससे नाले के साथ लगती सौ एकड़ से ज्यादा जमीन पर किसानों की ओर से लगाई गई फसल तबाह हो गई। दरार को भरने के लिए जिला प्रशासन ने जब तक लेबर भेजी तब तक आसपास की कपास और धान की फसल को अपनी चपेट में ले लिया था। 
विज्ञापन


गांव गहरी भागी के सरपंच बलदेव सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई तेज बारिश की वजह से देर रात को उक्त गंदे नाले में 30 से 40 फुट गहरी दरार पड़ गई थी। इसका गंदा पानी उनके खेतों में घुसने लगा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित भी किया, लेकिन रात के समय कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके चलते दरार गहरी होती गई। 

सरपंच बलदेव ने बताया कि गंदे नाले के पानी से सौ एकड़ से ज्यादा कपास और धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। इसके चलते किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बठिंडा की ओर से इस दरार को भरने के लिए रविवार दोपहर को लेबर भेजी गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन किसानों की फसल को बचाने के लिए गंभीर होता तो शायद इतना नुकसान नहीं होना था। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि बर्बाद हुई फसल से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। 

वहीं नगर निगम बठिंडा के मेयर बलवंत राय नाथ का कहना था कि उन्होंने गंदे नाले की दरार को भरने के लिए लेबर और जेसीबी भेज दी है। इसको कुछ समय में ही भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें