बठिंडा में डिप्टी कमिशनर कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे पर परिवारों समेत धरना लगाए हुए विभिन्न वि?
- फोटो : BATHINDA
बठिंडा में ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के बैनर तले वीरवार को थर्मल प्लांट लहरा मोहब्बत, जल सप्लाई एवं सैनिटेशन, पावरकॉम एवं ट्रांस्कों समेत मगनरेगा जैसी संस्थाओं से संबंधित ठेका कर्मियों ने आजादी दिवस को गुलामी दिवस के तौर पर मनाने का एलान कर काले चोले पहनकर नेशनल हाईवे पर धरना लगाया। वीरवार को जैसे ही 12 बजे के करीब ठेका कर्मी अपने परिवारों एवं बच्चों समेत डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे पर धरना लगाने पहुंचे तो कुछ समय बाद तेज बारिश शुरू हो गई। ठेका कर्मी बारिश की परवाह किए बगैर अपने परिवारों समेत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। मोर्चा के नेता जगरूप सिंह, गुरविंदर सिंह, जगसीर सिंह, खुुशदीप सिंह, सेवक सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार समूह संस्थाओं में काम कर रहे ठेेेका कर्मियों को पक्का करने का आश्वासन देकर सता में आई थी। लेकिन पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल में किसी भी संस्था के ठेका कर्मी को पक्का नहीं किया। बल्कि कई ठेका कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रमुख विभागों में ठेका कर्मी पिछले कई वर्षो से काम करते आ रहे, लेकिन उनको पक्का करने की उनकी मांग को सरकार ने दरकिनार करके रखा है। प्रदर्शनकारियों ने मांगों वाला एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम लिखकर तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड को सौंपते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों की तरफ 22 अगस्त तक ध्यान न दिया तो वे 22 अगस्त को पटियाला में राज्य सत्र पर बैठक कर अगले संघर्ष की रणनीति तय करेंगे।