फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की हालत चल रानी तेरा रब राखा जैसी : बादल

Sat, 01 Feb 2014 09:58 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सूबे के मुसलमानों से आह्वान किया है कि वे भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेसी दुष्प्रचार के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन



वहीं कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत चल रानी तेरा रब राखा जैसी बनी हुई है। मौजूदा दौर में कांग्रेस कमजोर हुई है, उसकी न रेस सही ढंग से काम कर रही है और न ही ब्रेक। ऐसे में कांग्रेस के हाथ में देश की बागडोर देना सुरक्षित नहीं है।



शनिवार को राहों रोड पर मुस्लिम समुदाय की ओर से आयोजित संगे बुनियाद कंाफ्रेंस में सीएम ने पंजाब के मुसलमानों को अधिक से अधिक संख्या में 23 फरवरी को जगरांव में होने वाली मोदी की फतेह रैली में शामिल होने का न्यौता भी दिया। मौजूद सैकड़ों मुसलमानों से इस बाबत हाथ उठवा कर उन्होंने सहमति भी ली। बादल ने अकाली भाजपा गठजोड़ को हकीकत में धर्मनिरपेक्ष गठजोड़ करार दिया। इससे पहले बादल ने राहों रोड पर ही पंजाब वक्फ बोर्ड की ओर से बनने वाले इस्लामिया पब्लिक स्कूल का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन




बादल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसलिए कांग्रेसी अल्पसंख्यकों के मन में मोदी के बारे में खौफ पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, जो सरासर गलत है। कांग्रेस ने हमेशा ही अपने हितों को साधने के लिए बांटों और राज करो की नीति पर काम किया है। मोदी की छवि खराब करने के प्रयास भी इसी कोशिश का नतीजा है।


बादल ने पंजाब के मुसलमानों से मोदी के हक में वोट करने और रैली में शामिल होने की अपील की। सीएम ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री पद के लिए केवल मोदी ही योग्य नेता हैं। राहुल गांधी के पास सरकारें चलाने का कोई तजुर्बा नहीं है। यदि वे प्रधानमंत्री बने तो भगवान ही देश का मालिक होगा।



सीएम ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा ही देश में सद्भावना, अमन शांति की बहाली को तवज्जो दी है। यदि इस बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनी तो मुस्लिम भाईचारे के  सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि मुस्लिम भाईचारे के प्रतिनिधि को अल्पसंख्यक आयोग में उप चेयरमैन के पद पर नियुक्त करने के लिए सूबा सरकार नियमों में आवश्यक बदलाव करेगी।


उन्होंने इस्लामिया स्कूल के लिए दस लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया। मुस्लिम समुदाय के लिए कब्रिस्तान को गांव और शहरों में जमीन देने के लिए ग्रामीण विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि जमीन कम है तो सूबा सरकार इसे खरीद कर देगी।



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी देश के भ्रष्ट नेताओं की सूची के बारे में बादल बोले कि केजरीवाल को यह समझना चाहिए कि वे जज नहीं, बल्कि चुने हुए प्रतिनिधि हैं। मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर बैठ कर ऐसे काम शोभा नहीं देते, जिनका कोई वजूद न हो। लोकसभा चुनावों से पहले ही यूपीए गठबंधन में आ रही दरार पर सीएम ने कहा कि अभी आगे-आगे देखें होता है क्या।



यूपीए में राहुल की भूमिका पर बादल ने कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री की नहीं, बल्कि राहुल गांधी की चलती है। मोदी के पक्ष में चल रही हवा से राहुल की छवि बचाने के लिए ही उनका नाम प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस ने घोषित नहीं किया। लेकिन सच तो यही है कि लोकसभा चुनावों में मुकाबला केवल राहुल और मोदी के बीच ही है। इस अवसर पर महेश इंद्र सिंह गरेवाल, मुख्य संसदीय सचिव फरजाना आलम, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इजहार आलम, विधायक रंजीत सिंह ढिल्लाें समेत कई अधिकारी एवं नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें