फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और अकाली दल ने हमेशा चुनावों को प्रभावित किया: पन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचायत और जिला परिषद चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के विपक्षी आरोपों पर आम आदमी पार्टी (आप) के महासचिव बलतेज पन्नू ने तीखा जवाब दिया है। पन्नू ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल ने हमेशा चुनावों को प्रभावित किया है, जबकि इस बार चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं।
विज्ञापन

पन्नू ने विपक्षी आरोपों को नकारते हुए कहा कि विपक्ष झूठा प्रचार कर रहा है क्योंकि उन्हें स्पष्ट रूप से बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष ने आरोप लगाया था कि उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया, लेकिन अब जब अंतिम सूची सामने आई है, तो यह साफ तौर पर दिखाता है कि सभी पार्टियों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
पन्नू ने यह भी कहा कि विपक्ष ने नतीजों से पहले ही शोर मचाना शुरू कर दिया है क्योंकि वे जनता के फैसले से वाकिफ हैं। उन्हें पता है कि वे बुरी तरह हारने वाले हैं, इसलिए वे नतीजों से पहले अफवाहें फैलाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें