फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बठिंडा बस स्टैंड के पीछे कंडक्टर की हत्या

Mon, 24 Aug 2026 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। शहर के बस स्टैंड के पीछे एक बस कंडक्टर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चुघे कलां निवासी बलजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। यह घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस सोमवार सुबह मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची। निजी बस चालक इकबाल सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह उसके साथ कंडक्टर के रूप में काम करता था। रविवार शाम करीब पौने आठ बजे इकबाल सिंह को फोन आया कि बलजिंदर बस स्टैंड के पीछे खोखे के पास घायल पड़ा है। चालक अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने घायल बलजिंदर को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने बलजिंदर को मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति बलजिंदर को किरच (तेजधार हथियार) मारकर भागते दिखे हैं। थाना कोतवाली के थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर आरोपियों की पहचान हुई है। आरोपियों में एक कोटशामीर गांव और दूसरा लहरा गांव का निवासी है। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें