फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक बब्बू मान के खिलाफ महिलाओं को अपशब्द बोलने की शिकायत, जानिए मामला

Sat, 11 Jan 2020 12:46 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
बब्बू मान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाबी गायक बब्बू मान के खिलाफ शुक्रवार को एक विशेष समुदाय के लोगों ने एसएसपी नानक सिंह को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। विशेष समुदाय से संबंधित गोपी खान ने बताया कि बीते दिनों पंजाबी गायक बब्बू मान ने उनके भाईचारे की महिलाओं के चरित्र को लेकर गलत बोला था, जिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मान ने सिर्फ महिलाओं के प्रति ही नहीं बल्कि उनके समुदाय को लेकर भी गलत शब्दों का प्रयोग किया। इससे उनके भाईचारे के लोगों को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने जल्दी ही उक्त गायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो उनके समुदाय के लोग बडे़ स्तर पर गायक एवं पुलिस के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


एसएसपी का कहना है कि पुलिस उक्त मामले की जांच करने के बाद ही अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें