लुधियाना के शहरवासी किसानो के हक में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देते हुए।
- फोटो : LUDHIANA
कृषि कानून के खिलाफ रविवार को लुधियाना में स्थानीय लोग भी किसानों के हक में उतर आए है। सभी ने केंद्र सरकार से तुरंत इन कानूनों को वापस लेने की मांग की।
धरने में पहुंचे पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने कहा कि यह कानून केवल किसानों के नहीं बल्कि हर व्यक्ति के खिलाफ है। हर इंसान किसी न किसी तरह खेती से जुड़ा हुआ है। इस कानून के खिलाफ हर किसी का विरोध करने का फर्ज बनता है। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि पंजाब का किसान पहले ही कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। सैकड़ों किसान बीते सालों में आत्महत्या कर चुके हैं। अब केंद्र सरकार किसानों को कारपोरेट घरानों के हाथ बेच रह है। ऐसे में किसानों का शोषण और बढ़ जाएगा। अब इस कानून का विरोध नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब किसान मरने को मजबूर हो जाएंगे। इसे रोकने के लिए सभी को एकजुट होकर विरोध करना होगा। मौके पर गीतकार बीर सिंह, गायिका प्रभनूर चाहल, गुरुद्वारा दुख निवारण के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह, शाही इमाम मौजूद थे।