सरपंचों की शपथ समारोह के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल।
- फोटो : संवाद
उपचुनाव के बाद पंचों को दिलाई जाएगी शपथ
इस राज्य स्तरीय समारोह के में संपन्न पंचायत चुनावों में चुने गए 23 जिलों की 13,147 ग्राम पंचायतों में से 19 जिलों के 10,031 सरपंचों को मुख्यमंत्री द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। शेष चार जिलों श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, बरनाला और गुरदासपुर के सरपंचों और 23 जिलों के 81,808 नव-निर्वाचित पंचों को गिदड़बाहा, चब्बेवाल, बरनाला और डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के बाद शपथ दिलाई जाएगी।
सर्वसम्मति से चुने गए 3037 सरपंच
पंचायत चुनावों के दौरान राज्य में 3037 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए। इनमें से सबसे अधिक फिरोजपुर जिले में 336 सरपंच, गुरदासपुर में 335 और तरनतारन में 334 सरपंचों का सर्वसम्मति से चयन हुआ।
किए गए उचित इंतजाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस समारोह की सफलता के लिए उचित इंतजाम किए हैं क्योंकि इस समारोह में राज्य भर से हजारों की संख्या में पंचायती प्रतिनिधि और अन्य लोग भाग ले रहे हैं। समारोह में पहुंच रहे लोगों की सुविधा के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों को निर्देश जारी
समारोह को लेकर ट्रैफिक की सुव्यवस्थित व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग और अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोग आसानी से समारोह स्थल पर पहुंच सकें।