फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना में दो गुटों के बीच झड़प, चले ईंट-पत्थर

Sat, 22 Aug 2026 06:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। औद्योगिक नगर के जगतपुरी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक युवक पर तेजधार हथियार दातर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए। हमलावरों ने प्रीतम नगर निवासी गुरमीत सिंह पर दातर से जानलेवा हमला किया। घायल गुरमीत को स्थानीय लोगों ने तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस चौकी जगतपुरी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच जारी है और आरोपियों को जल्द चिह्नित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें