नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों व सेहत केंद्रों में लोगों को मिलने वाली सहूलियतों का निरीक्षण करने के लिए विशेष तौर पर आठ सदस्यीय टीम मानसा पहुंची। उन्होंने अस्पताल के ब्लड बैंक, लैब, वार्ड व लेबर रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। इस टीम में डॉ. सतीश कुमार, प्रो. सुरिंदर जसवाल, बंधना थापर, जी बाला सुब्रमणयम, पीके आनंद, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नमीशा गोयल और अनिल गुप्ता विशेष तौर पर पहुंचे। उक्त टीम 5 नवंबर तक जिला के विभिन्न अस्पतालों और सेहत केंद्रों का निरीक्षण कर एनएचएम के अधीन लगने वाले पैसे, प्रबंधों के आधार पर अस्पताल को ग्रेड नंबर एलान करेगी। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. विनोद बेरी, सहायक सिवल सर्जन डॉ. यशपाल गर्ग, एसएमओ डॉ. रणजीत राय, डॉ. निशान कौलधर, डॉ. कमलप्रीत कौर, डॉ. आशा किरण, विजय कुमार मौजूद थे।