फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर चार साल की बच्ची की हत्या

Sun, 24 Nov 2013 10:21 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में शनिवार को जनकपुरी इलाके से अगवा हुई चार साल की लड़की का शव रविवार शाम गांव आलमगीर के नजदीक से मिला। बच्ची की पहचान मनप्रीत कौर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


 इस घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। शनिवार को थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर उनके पुराने किरायेदार मनोज कुमार के  खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है कि बच्ची को मारने का असल कारण क्या है। पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार लड़की के पिता गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ जनकपुरी में कुछ दिन से रह रहे हैं। वह केमिकल इत्यादि की बिक्री का काम करते हैं।

आरोपी मनोज चार माह पहले गुरप्रीत के अमरपुरा वाले घर में किराए पर रहता था। सूत्रों के अनुसार मनोज बच्ची को अगवा कर आलमगीर ले गया। वहां पर उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

उसके शव को एक कपड़े में लपेट कर खाली प्लाट में फें क दिया। पुलिस की टीम ने सूचना मिलते ही रविवार की शाम को गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।

बच्ची के मुंह पर तेजधार हथियार के निशान पाए गए हैं। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया था कि उनका अमरपुरा में एक मकान था, वहां पर मनोज किराए पर रहता था।

विवाद के बाद मनोज को चार माह पहले घर से निकाल दिया था। इसके बाद गुरप्रीत ने वह मकान बेच दिया और जनकपुरी में आकर रहने लगे। पुलिस की मामले में हर पहलू से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें