फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल जा रहा था बेचने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। चोरी के मोबाइल फोन सस्ते भाव में बेचने के लिए जा रहे एक आरोपी को थाना दुगरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को होटल कीज के पास नाकाबंदी के दौरान काबू किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अलग अलग कंपनियों के दो मोबाइल फोन बरामद किए है। इस मामले में थाना दुगरी पुलिस ने गुरु नानक नगर दुगरी निवासी हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देने का आदी है और चोरी के मोबाइल फोन बेचने जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें