फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीमा संग सात घंटे की बैठक के बाद खालसा ने पिया पानी

Thu, 17 Dec 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा बुधवार देर रात बंदी सिखों की रिहाई के लिए भूख हड़ताल कर रहे सूरत सिंह खालसा और उनकी संघर्ष कमेटी से मिले। करीब सात घंटे की मैराथन बैठक के बाद खालसा ने पानी पी लिया। हालांकि उन्होंने अपनी भूख हड़ताल तोड़ने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीसी रजत अग्रवाल, एसएसपी जगरांव रवचरण सिंह बराड़ भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान डॉ. चीमा ने खालसा को सरकार की मजबूरियां बताईं। इसके बाद कुछ कैदियों को पेरोल पर रिहा करने को लेकर चर्चा हुई। डॉ. चीमा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वीरवार शाम तक यूपी की जेल में 1990 से टाडा के तहत बंद सिख कैदी वरियाम सिंह की रिहाई कराने के प्रयास किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया से भी खालसा की बातचीत कराई गई। संतुष्ट होने पर खालसा ने पानी पिया। उन्होंने साफ किया कि जब तक बंदी सिखों की रिहाई का पक्का हल नहीं निकल जाता, उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
संघर्ष कमेटी के सदस्य बगीचा सिंह और खालसा के बेटे रविंदरजीत सिंह गोगी ने कहा कि रिहाई की दिशा में सरकार की गंभीरता और ठोस कदम उठाने के भरोसे के बाद ही खालसा ने पानी का सेवन शुरू कर दिया है। बगीचा सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान कई उतार चढ़ाव आए। संघर्ष कमेटी का तर्क था कि कई सिख कैदियों को पिछले 25 साल से पैरोल भी नहीं दिया गया है, जो उनका हक है। कमेटी कैदियों की पक्की रिहाई की मांग कर रही है। बगीचा ने कहा कि यूपी की पीलीभीत जेल में बंद कैदी वरियाम सिंह की वीरवार को रिहाई पर सहमति बनी है। इस संबंध में बलवंत सिंह रामूवालिया की खालसा से बातचीत कराई गई। उन्होंने कहा कि वरियाम की रिहाई को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। डा. चीमा ने कहा कि अन्य कैदियों की रिहाई के लिए भी अगले कुछ दिन में प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

खाने का वीडियो वायरल होने के बाद से नहीं पी रहे थे पानी
सूरत सिंह खालसा सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई के लिए 16 जनवरी से भूख हड़ताल पर हैं। उनका लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। खालसा का खाने पीने का वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पानी का सेवन भी बंद कर दिया था।
शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि खालसा ने अभी पानी पीना ही शुरू किया है। उन्होंने कुछ और नाम भी दिए हैं। जिनको लेकर फिर से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बातचीत की जाएगी। बाद में और मीटिंग करके जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई संभव कराने के बाद एलान किया जाएगा। डॉ. चीमा ने सूरत सिंह खालसा की भूख हड़ताल को तुड़वाने के लिए पूरी कोशिश की और खालसा के लिए बाकायदा अस्पताल से खाना भी मंगवाया गया। लेकिन सूरत सिंह खालसा और उनके समर्थक नहीं माने। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें