-कश्मीर में देशविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे आरोपी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर की यूएपीए अदालत में सात आतंकी मददगारों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामले दर्ज हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में कुल आठ आरोपी शामिल थे। इनमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी था, जो कोड नाम उस्मान से कश्मीर में सक्रिय था। वह आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था। उसे पिछले साल श्रीनगर के खानयार इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इसलिए अब आतंकवादी गतिविधियों में शामिल सात अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप दायर कर दिए हैं। अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकवाद से निपटने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद