फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरनजीत सिंह चन्नी ने बाबा राम सिंह गंढूआं से लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेसी विधायक दल के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री के ओहदे की शपथ लेने से पहले फतेहगढ़ साहिब स्थित डेरा संत बाबा राम सिंह के डेरा गांव दुफेड़ा में माथा टेका और बाबा राम सिंह से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकेे साथ डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस मौके पर चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब के लोगों ने और कांग्रेस हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे तनदेही के साथ निभाएंगे। कहा कि लोगों के साथ किए वादे जो अभी तक पूरे नहीं हुए उनको पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा और वह पंजाब को अव्वल दर्जे का सूबा बनाने के लिए दिन रात एक कर देंगे।
चन्नी ने कहा कि बाबा गंढूआं जैसे महापुरुष समाज को मार्गदर्शन देते हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसे महापुरुषों से सीख ली है और उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उसे निभाने पर कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। चन्नी ने कहा कि वह इस स्तर पर काम करके दिखाएंगे कि 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की बड़े अंतर से जीत होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक हलका जीरा कुलबीर सिंह जीरा, डिप्टी कमिश्नर सुरभी मलिक, एसएसपी संदीप गोयल, एसडीएम यशपाल शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें