संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। आखिरकर छात्र की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूटी और उसने स्कूल बसों की जांच शुरू कर दी। आरटीओ ने जगरांव आकर कई स्कूलों में जाकर बसों की जांच कर चालान काटे। दो बसों को बंद भी किया गया। इस संबंधी बात करते हुए आरटीओ रनदीप सिंह हीर ने बताया कि उन्होंने लुधियाना देहात के अधीन पड़ते कई स्कूलों की बसों की जांच की। इस दौरान बहुत से स्कूल बस व वैन आदि के कागज पूरे नहीं थे। 23 स्कूल बस व वैन के चालान काटे गए हैं। वहीं दो वाहनों की हालत ठीक न होने के कारण उन्हें बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो दिन बाद रोजाना स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी।