फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की नीतियां देश के लिए घातक

Sun, 08 Nov 2015 07:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज यूनियन की ओर से गुरु नानक देव भवन में पहली ज्वाइंट कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के महासचिव सीएच वेंकटाचालम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कांफ्रेंस में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ से करीब 1200 डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर वेंकटाचालम ने कहा कि मोदी सरकार की बैंकों समेत पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट हाथों में सौंपने की नीतियां देश के लिए घातक साबित होंगी। बैंकिंग नियमों में व्यापक स्तर पर किए जा रहे फेरबदल के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाने का फैसला लिया जा चुका है। इसके तहत आईडीबीआई बैंक में 27 नवंबर को हड़ताल, 1 और 2 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल कर केंद्र के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को हजारों बैंक इंप्लाइज बजट सेशन के दौरान संसद की तरफ विशाल रोष मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों ने ही बैंकों से हजारों करोड़ रुपये के लोन लिए, लेकिन आज तक वापस नहीं किए। यह कंपनियां डिफाल्टर बन गई हैं। सरकारों ने डिफाल्टर कंपनियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टा उन्हें अपने स्तर पर बैंक खोलने की आज्ञा देने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें