फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में खुल सकता है सेंसर बोर्ड का सेंटर : तिवारी

Sun, 10 Nov 2013 09:49 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी ने प्रस्ताव किया है कि यदि सूबा सरकार हाथ बढ़ाए तो चंडीगढ़ या पंजाब के किसी भी शहर में सेंसर बोर्ड का रीजनल सेंटर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


तिवारी रविवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पाल आडिटोरियम में प्रसार भारती की ओर से आयोजित समारोह में बोल रहे थे। तिवारी ने ऐलान किया कि लुधियाना में आकाशवाणी का नया स्टूडियो तैयार किया जाएगा।

लुधियाना एफएम गोल्ड पर आने वाले महीनों में 24 घंटे पंजाबी में कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे, फिलहाल एक घंटा सुबह और एक घंटा शाम को क्षेत्रीय कार्यक्रम से इसकी शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब सरकार को सलाह दी कि वह पंजाब में फिल्म एवं संगीत उद्योग को प्रोत्साहित करे और इसके लिए ढांचागत विकास किया जाए। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार सहयोग करने को तैयार है।

 तिवारी ने कहा कि लुधियाना एफएम गोल्ड में अगले माह से क्षेत्रीय कार्यक्रमों की अवधि दो से बढ़ा कर चार घंटे कर दी जाएगी। मंत्रालय का लक्ष्य आने वाले वक्त में एफएम लुधियाना को देश का पहला क्षेत्रीय भाषा का चैनल बनाने का है।

इससे यहां संस्कृति, विरसे और सभ्याचार को प्रोत्साहित करने के लिए एक सशक्त माध्यम मिल सकेगा और लुधियाना के कलाकारों और नई प्रतिभा को भी प्लेटफार्म मिल पाएगा।

तिवारी ने कहा कि आकाशवाणी का स्टूडियो बनाने के लिए पीएयू के वाइस चांसलर से बातचीत की जा रही है। यदि संभव न हुुआ तो गांव सुनेत में पोस्टल विभाग की जमीन पर भी स्टूडियो बनाया जा सकता है। इसके लिए संबंधित विभाग से तालमेल किया जाएगा।

 तिवारी ने कहा कि पिछले कुछ साल से पंजाबी सिनेमा एवं संगीत ने काफी तरक्की की है, हालत यह है कि अब हर सप्ताह पंजाबी फिल्म रिलीज हो रही है।

अफसोस है कि इस उद्योग के लिए कोई आधारभूत ढांचा नहीं है। यदि सूबा सरकार प्रोत्साहित करे तो पंजाब भी फिल्म उद्योग का बड़ा केंद्र बन सकता है।

सेंसर बोर्ड के सेंटर के बारे में तिवारी ने कहा कि फिलहाल मुंबई सेंटर पर काफी दबाव है। इसलिए क्षेत्रीय सेंटर खोलने पर विचार किया जा रहा है।

 तिवारी ने पंजाब सरकार से चुटकी लेते हुए कहा कि पूंजीपतियों के पीछे घूमने की बजाय इस तरफ भी ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर आल इंडिया रेडियो के डायरेक्टर जनरल आर वेंकटेश्वरलू, आरके बुद्धिराजा, विजय लक्ष्मी छाबड़ा, पवन दीवान समेत कई नेता उपस्थित थे। रंगारंग कार्यक्रमों में कलाकारों ने खूब समां बांधा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें