फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई खोलेगी व्यापम घोटाले की पर्तें : कलराज मिश्र

Sun, 12 Jul 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार में माइक्रो, समाज और मीडियम इंटरप्राइजेज मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि सीबीआई  मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले की हर पहलू लोगों के सामने रखेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घोटाले के साथ कई मौतें होने से आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री रविवार को लुधियाना में दो दिन के दौरे पर आए हैं।


उत्तरप्रदेश की सियासत के साथ काफी समय जुड़े होने के कारण मिश्र ने लुधियाना में पूर्वांचल रैली को संबोधित किया।

उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की सियासत पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वहां कानून व्यवस्था का कोई नाम नहीं है। वहां सिर्फ गुंडाराज चल रहा है, जिस पर अब केंद्र सरकार की नजर है।


आईपीएस अफसर को धमकी देने के सवाल पर कलराज ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि मुलायम सिंह यादव किसी को इस तरीके से फोन पर धमकियां नहीं दे सकते, क्योंकि मुलायम सिंह यादव सुलझे हुए नेता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोस्ती का हाथ बढ़ाने का यह मतलब नहीं है कि पाकिस्तान जो मर्जी करता रहे। पाकिस्तान दोस्ती की शर्तों का उल्लंघन करेगा तो उसका जवाब भी उसे हर हाल में दिया जाएगा। इसके लिए वह तैयार रहे। लुधियाना की समस्याओं पर  मिश्र ने कहा कि यहां के उद्योगपतियों मुश्किलें हर हाल में केंद्र सरकार से हल कराई जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें हर हुनरमंद को रोजगार और आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। यह बातें सूक्ष्म लघु उद्योग के केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने फोकल प्वाइंट स्थित केंद्रीय टूल रूम में सैमसंग टेक्निकल स्कूल के उद्घाटन मौके पर कहीं।

कलराज ने कहा कि जरूरत है कि देश की तरक्की के रास्ते डालने के लिए नौजवानों को रोजगार के काबिल बना के रोजगार के मौके मुहैया कराए जाए।

इस दिशा में सूक्ष्म और लघु उद्योग विशेष भूमिका निभा सकते है। इसके लिए केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि इन उद्योगों को किसी भी हाल में बंद नहीं होने दिया जाएगा। बल्कि उद्योग मेक इन इंडिया का मुख्य सूत्रदार बनेंगे।


उन्होंने कहा कि रोजगार के मौके तो बहुत है, लेकिन हुनर की कमी है। इसी को दूर करने के लिए उनके मंत्रालय ने एक डिजिटल इंप्लायमेंट एक्सचेंज वेबसाइट शुरू की है।

जिस पर हुनरमंद नौजवानों को रोजगार के कई मौके मिल रहे है। पंजाब  के सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि लुधियाना की छोटी फैक्ट्रियों को बचाने के लिए विशेष योजना बनाएं।


सैमसंग इलेक्ट्रानिक के उप चेयरमैन दीपक भारद्वाज ने कहा कि कंपनी की तरफ से देश के अलग-अलग हिस्सों में दस टेक्निकल स्कूल चलाए जा रहे है। इनकी संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर महेश खन्ना भी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें