केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने फ्रांसीसी दूतावास वीजा धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को लुधियाना स्थित एक एजेंट के ठिकानों पर छापे मारे। छापे के दौरान दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गई। लुधियाना में एक बैंक लॉकर से करीब 70.10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई।
उक्त मामले की जांच के दौरान, वीजा आवेदकों को शेंगेन (छोटी अवधि के लिए) वीजा जारी कराने में माछीवाड़ा लुधियाना के बलविंदर सिंह बारतिया की संलिप्तता भी सामने आई। आरोप के मुताबिक, उसने नई दिल्ली में फ्रांस के दूतावास से वीजा दिलवाने के लिए प्रत्येक आवेदक से 25 लाख से 45 लाख रुपये तक नकद राशि एकत्र की। नई दिल्ली में फ्रांस के दूतावास में वीजा धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें यहां फ्रांस के दूतावास में पूर्व में काम करने वाले दो व्यक्ति भी शामिल हैं।