फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मनी एक्सचेंज दफ्तर से 1.32 लाख नकद और सामान चुराया, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। सुधार बाजार स्थित मनवीर मनी एक्सचेंज दफ्तर में चोर गिरोह ने सेंध लगाकर 1.32 लाख की नकदी चोरी कर ली। चोर दफ्तर के एसी की आउटडोर यूनिट, सीसीटीवी और डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए। सुधार पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अकालगढ़ निवासी धरमजीत सिंह उर्फ कालू पर केस दर्ज कर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि कालू को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी ताकि चोरी के रुपये और सामान की बरामदगी की जा सके। टूसे निवासी मनवीर सिंह ने बताया कि मनी एक्सचेंज के साथ उसके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नकदी प्रबंधन उत्पाद भी है जो भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा की शाखा से लिंक है। इस वजह से उसके दफ्तर में नकदी ज्यादा रहती है। चोर गिरोह ने उनके दफ्तर का शटर तोड़कर 1.32 लाख रुपये की नकदी व एसी का आउटडोर यूनिट, सीसीटीवी और डीवीआर चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें