फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: 70 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, दो बहनों पर मामला दर्ज

Wed, 07 Oct 2026 05:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगरांव। गांव चडिक की दो बहनों पर 10 एकड़ जमीन बेचने का इकरारनामा कर 70 लाख रुपये लेने का आरोप है। बाद में जमीन की रजिस्ट्री न करवाने पर थाना सिटी जगराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान राजवंत कौर और गुरवीर कौर के रूप में हुई है।

गांव सिधवां बेट निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 5 मई 2023 को आरोपियों के साथ गांव चडिक में 10 एकड़ जमीन खरीदने का समझौता हुआ था। जमीन का कुल सौदा 1 करोड़ 70 लाख रुपये में तय हुआ था। जसविंदर सिंह ने अग्रिम राशि के तौर पर 70 लाख रुपये दिए थे। यह राशि जगराओं के राजा ढाबा में दी गई थी। इकरारनामे पर राजवंत कौर और जसविंदर सिंह ने हस्ताक्षर किए थे। तरसेम सिंह और विरसा सिंह गवाह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि राजवंत कौर और गुरवीर कौर ने रजिस्ट्री नहीं करवाई। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस के अनुसार, शिकायत की जांच सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अमृतपाल सिंह ने की। जांच के तथ्यों के आधार पर दोनों बहनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें