फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नशा तस्करी के आरोप में पुलिस कांस्टेबल पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
विज्ञापन

वीडियो में शहरवासियों ने कांस्टेबल पर चिट्टे की खरीद-फरोख्त और सप्लाई के आरोप लगाए
डीएसपी बोले- बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाला। पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच बरनाला में एक पुलिस कांस्टेबल पर ही नशा तस्करी के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ शहरवासी और युवक कांस्टेबल को घेरकर उस पर चिट्टे की खरीद-फरोख्त और सप्लाई करने के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने थाना सिटी-2 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कांस्टेबल को भी नामजद किया है।
डीएसपी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नशा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि यदि पुलिस कर्मचारी की नशा तस्करी में संलिप्तता साबित होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक गलत कर्मचारी पूरे पुलिस विभाग की छवि खराब करता है। विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों के खिलाफ गलत कार्रवाई या उन्हें फंसाने की कोशिश का भी विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें