फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक की पत्नी पर FIR: फर्जी दस्तावेज बनाकर NRI की कोठी पर कब्जा, ढूंढ रही पंजाब पुलिस

Sat, 26 Oct 2024 01:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब आम आदमी पार्टी के विधायक की पत्नी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि गुरप्रीत कौर गुरी समेत सात लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर NRI की कोठी पर कब्जा करने की कोशिश की है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक की पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी महिला सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन

 
लुधियाना के सनौर से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर गुरी समेत सात लोगों के खिलाफ ने सुधार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त सभी आरोपियों ने बुजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह की कोठी पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाजायज कब्जा करने को कोशिश की। गुरप्रीत कौर गुरी ने इसी बजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह के खिलाफ 20 अगस्त को शारीरिक छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। हालांकि एनआरआई को मामले में अदालत से जमानत मिल गई थी। इसके बाद उनके बेटे संदीप सिंह जगपाल से कनाडा के मिसिसॉगा से जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को ईमेल पर शिकायत भेज कर कोठी पर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। 

इन आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
पुलिस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के आदेश पर थाना सुधार में गुरप्रीत कौर गुरी निवासी सहौली, अरविंद कुमार राय निवासी बिहार, जय कृष्ण साहनी निवासी बिहार, चंदन साहनी निवासी बिहार, हरजीत सिंह, बलवीर सिंह निवासी चौकीमान जगरांव और सुखदेव सिंह निवासी लुधियाना के खिलाफ धारा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


तैयार किए थे फर्जी दस्तावेज
थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि सभी आरोपी फरार हो गए और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि बजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह ने विधायक पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर गुरी से पारिवारिक संबंध होने के चलते सुधार के घुमाण चौक स्थित करोडों की कोठी की संभाल का जिम्मा दे रखा था। आरोपियों ने कोठी पर कब्जा करने की नियत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए।

बुजुर्ग एनआरआई पर लगाए थे शारीरिक छेड़छाड़ के आरोप
गौरतलब है कि सनौर विधानसभा से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने बुजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह पर आरोप लगाए थे कि वह उसपर बुरी नजर रखता है। 13 मई को नछत्तर सिंह शाम 5 बजे के करीब कोठी में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था। उसने बुरी नियत के साथ शरीर को छुआ। विरोध करने पर वह वहां से चला गया। आरोप लगाया कि एनआरआई नछत्तर सिंह ने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर टॉर्चर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें