फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन कल्चर पर पुलिस की सख्ती : 32 बोर के गायक-निर्माता पर केस दर्ज, किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा (लुधियाना)। जिला ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरजीत सिंह ने रायकोट के गांव भैणी दरेडां वासी म्यूजिक अल्बम निर्माता सत्ता डीके, गायक तारी कासापुरिया और लव म्यूजिक कंपनी के खिलाफ गाने में हथियारों के प्रमोशन पर थाना सदर रायकोट में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

निर्माता सत्ता डीके ने 32 बोर टाइटल के तहत गायक तारी कासापुरिया से डब विच रक्खी दा है 32 बोर गीत और म्यूजिक रिलीज किया गया। यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिस पर एक्शन लेते हुये थाना सदर रायकोट में कंपनी , गायक और निर्माता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि हथियारों की प्रदर्शनी और गीतों में इनके महिमामंडन पर पाबंदी और सख्त मनाही के बावजूद यह गाना रिलीज कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें