फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली बत्ती लगाकर घूमने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Sat, 25 Jan 2014 09:02 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना किसी मंजूरी से शहर में नीली बत्ती लगा कर वीआईपी बन घूमने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसी के तहत शनिवार को पुलिस की ओर से 15 गाड़ियों के चालान काटे गए।
रोड गार्डन के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एसयूवी गाड़ी का सबसे पहले चालान काटा। कार में नीली बत्ती और काले शीशे लगे थे। पुलिस ने गाड़ी को तुरंत रोक कर उसकी परमिशन के बारे में पूछा, लेकिन वाहन चालक ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने चालान काट दिया।

अभियान के तहत पुलिस ने शहर में अलग अलग जगहों पर नाकाबंदी कर अपनी नंबर प्लेट के आगे वीआईपी लिखा कर घूमने वालों के 15 से अधिक चालान काटे। ट्रैफिक जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि शहर के लोग ट्रैफिक पुलिस के नियमों की पालना करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना मंजूरी के कोई भी शहरवासी लाल और नीली बत्ती न लगा कर घूमे। उन्होंने कहा कि गाड़ी की नंबर प्लेट के आगे कोई भी अपना ओहदा न लिखवाए। मुहिम के दौरान ट्रैफिक पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्कूली बच्चों को मोटरसाइकिल और अन्य सुपर बाइक स्कूल न लाने का आग्रह किया। यदि उन्होंने ऐसा किया तो इन वाहन का भी चालान काटा जाएगा। पुलिस ने मुहिम के तहत सराभा नगर में भी वीआईपी बन घूम रहे रसूखदारों के तीस से ज्यादा चालान काटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें