फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को रिश्तेदार बता जाली रसीद भेजी और इलाज के नाम पर ठगे पचास हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। साइबर ठगों ने एनआरआई रिश्तेदार बनकर वृद्ध के अकाउंट से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। आरोपियों ने पहले रिश्तेदार बनकर उसे जाली रसीद भेजी और बाद में पचास हजार रुपये बीमार मां के नाम पर खाते में मंगवाए। भोले भाले बुजुर्ग ने पैसे भी दे दिए। जिसके बाद पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुका है तो उसने शिकायत पुलिस के अधिकारियों को दी। जिसके बाद थाना शिमलापुरी पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। पुलिस ने क्वालिटी चौक निवासी राज कुमार की शिकायत पर झारखंड के रांची के पावर हाउस रोड निवासी सौरव कुमार, राजमनी चौधरी और चुटिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अप्रैल 2022 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपियों ने उसके ससुर के मोबाइल पर व्हाट्सएप काल करके खुद को उनका दूर का रिश्तेदार बताया। आरोपी ने अपने बच्चों को पैसे भेजने के लिए व्हाट्पसएप 14 लाख 70 हजार रुपये की रसीद भेज कर बताया कि उसने उनके अकाउंट में वो रकम जमा करा दी है। उसके बाद आरोपियों ने फर्जी बैंक मैनेजर बन कर उनके अकाउंट में 1470400 रुपये आने संबंधी सूचना दी। फिर उन्हें गुमराह कर अपनी मां के इलाज के नाम पर उसके ससुर के अकाउंट में से 50 हजार रुपये एक अन्य अकाउंट में ट्रांसफर कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। जिसके बाद पैसे नहीं आने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें