अमृतसर। अमृतसर। पंजाब में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की सफलता पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सभी विजयी उम्मीदवारों को सम्मानित किया और उन्हें तुरंत गांवों के विकास कार्यों में जुटने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि पंजाबियों द्वारा आप की ईमानदार और जनहितैषी नीतियों पर लगाई गई मुहर है। जंडियाला हलके की पंचायत समिति की 25 में से 21 और जिला परिषद की 4 में से 4 सीटें जीतकर जनता ने आम आदमी पार्टी के साथ अपने भरोसे को प्रमाणित किया। ईटीओ ने कहा कि पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और भ्रष्टाचार विरोधी पहलों को जनता का पूरा समर्थन मिला है। विजयी प्रतिनिधि पार्टी की नीतियों के अनुरूप ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। विपक्षी पार्टियां अपनी हार को पचा नहीं पा रही हैं और झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही हैं। ईटीओ ने नए चेहरों को मौका देने और सभी कार्यकर्ताओं से सेवा भावना के साथ काम करने का आग्रह किया, ताकि गांवों का समग्र विकास तेज गति से हो सके। संवाद