फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का आरोप: चुनाव में पंजाब सरकार ने की धांधली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। अमृतसर। भाजपा ने पंजाब सरकार पर जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में धांधली करने का आरोप लगाया है। नार्थ पंचायत मंडल की भाजपा प्रत्याशी अर्पिता कौर और उनके काउंटिंग एजेंटों ने चुनाव आयोग से नतीजे रद्द कर रिकाउंटिंग की मांग की है। भाजपा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि अमृतसर उत्तरी विधानसभा के तहत नार्थ पंचायत मंडल में वोटों की गिनती पंजाब सरकार के इशारे पर की गई। मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को बिना बुलाए गिनती पूरी कर दी और बैलेट बॉक्स गायब कर दिए। इसके बाद सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले भी विधानसभा उपचुनाव में धांधली की थी। अमृतसर शहरी पंचायतों में चुनाव अधिकारियों के रवैये को लेकर 2 दिसंबर 2025 को जिला चुनाव अधिकारी और 3 दिसंबर 2025 को चीफ सेक्रेटरी पंजाब को शिकायत की गई थी। 4 दिसंबर को आश्वासन मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा ने चुनाव में हुई कथित धांधली का विवरण प्रदेश मुख्यालय को भेजा है और आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाजपा ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें