फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन सरकार की धक्केशाही के खिलाफ व्यापारी सोमवार को मनाएंगे ब्लैक डे : सुनील मेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मेहरा की अगुवाई में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चौड़ा बाजार शॉपकी पर एसोसिएशन और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें व्यापारियों ने कहा कि पंजाब सरकार ने सभी व्यापारियों को सुनने के बाद सारे पंजाब के अंदर जरूरी और गैर जरूरी दुकानों को खोलने के हुक्म जारी किया है। हालांकि जो समय सरकार ने दुकान खोलने के लिए सुझाया वह नाकाफी है। इस के विरोध में व्यापारी वर्ग सोमवार को ब्लैक डे मनाएगा।
विज्ञापन

सुनील मेहरा ने बताया कि जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलते हैं तो पुलिस बंद करवाने पहुंच जाती है। पंजाब के बाकी जिलों में सुबह 5:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक या सुबह 5:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक का हुक्म है। ताकी आम लोगों और कारोबारियों को कोई परेशानी न हो। वहीं, पंजाब के व्यापारियों को 13 दिन के लॉकडाउन के दौरान करीब 15000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए न तो बिजली बिल माफ किया है और न ही कोई टैक्स माफ किया है। इसी कारण सोमवार को व्यापारी काले बिल्ले लगाकर अपने घरों में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें