फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी के लापता बेटे का शव नहर से मिला

Tue, 14 Jul 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए उद्योगपति के 23 वर्षीय बेटे रवनीत सिंह लोटे का शव मंगलवार को सिधवां नहर से बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि रवनीत ने नहर में कूद कर आत्महत्या की हो, लेकिन इस मामले में अभी गहन छानबीन की जा रही है। शुक्रवार की देर शाम रवनीत स्कूटर पर सवार होकर घर से निकला था।
विज्ञापन


काफी देर तक न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और अगले दिन थाना दुगरी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रवनीत का स्कूटर दुगरी रेलवे लाइन के पास मिला था।
विज्ञापन


जांच में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और पाया कि वह शुक्रवार एवं शनिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे स्कूटर पर कहीं जा रहा था।

जांच अधिकारी का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह लगता है कि मृतक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें