फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव के व्यवसायी से कार लूटी

Sat, 09 Nov 2013 04:49 PM IST
अमर उजाला,मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। लुधियाना रोड़ पर स्थित लापाजा पैलेस के निकट शुक्रवार देर रात चार बदमाशों ने जगरांव निवासी पैलेस एवं शैलर मिलर व्यवसायी से मारपीट कर कार छीन ली और फरार हो गए। थाना मैहना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 थाना मैहना के एसएचओ जगतार सिंह का कहना है कि  जगरांव निवासी आशीष बांसल के जगरांव में दो पैलेस के अलावा शैलर मिल है। वे शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपनी स्विफ्ट कार से मोगा में दोस्त से मिलने आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार मोगा लुधियाना रोड़ स्थित लापाजा पैलेस के निकट पहुंची।

एक सफारी गाड़ी ने उसकी गाड़ी रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसमें सवार चार अज्ञात युवकों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उससे मारपीट की। इस दौरान एक युवक उसकी गाड़ी लेकर और तीन युवक अपनी सफारी गाड़ी में फरार हो गए। पुलिस ने चारों अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें