फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हादसा टला: खिलाड़ियों की बस हाईटेंशन वायर से टकराई, संगरूर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे

Sat, 25 Oct 2025 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में खेल प्रतियोगिता हो रही है और पंजाब के अलग अलग शहरों से बच्चे इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। बस में संगरूर जिले के करीब 55 खिलाड़ी सवार थे। ये सभी लुधियाना में शनिवार को होने वाली खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रहे थे।
विज्ञापन
लुधियाना में बिजली के तारों से टकराई बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लुधियाना पहुंची खिलाड़ियों से भरी बस हाईटेंशन वायर से टकरा गई। इससे तारों से चिंगारियां निकलनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


हादसा कोचर मार्केट में हुआ जब सुबह बस चालक लुधियाना पहुंचा। बच्चों के शोर मचाने पर बस चालक ने बस रोक दी। जब चिंगारियां निकलनी बंद हुई तो उन्होंने बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। जिसके बाद धीरे धीरे बस पीछे की गई। हालांकि तार से चिंगारियां निकलने के कारण आस-पास की तारों को भी नुकसान हो गया और इलाके की लाइट भी काफी समय तक बंद रही। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी आए और उन्होंने तार सही कर बिजली सप्लाई शुरु करवाई। 

जानकारी के अनुसार, लुधियाना में खेल प्रतियोगिता हो रही है और पंजाब के अलग अलग शहरों से बच्चे इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। बस में संगरूर जिले के करीब 55 खिलाड़ी सवार थे। ये सभी लुधियाना में शनिवार को होने वाली खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रहे थे। जैसे ही बस लुधियाना के कोचर मार्केट इलाके में पहुंची, वहां लटक रहे हाईटेंशन तारों से टकरा गई। इससे तारों में चिंगारी उठने लगी तो खिलाड़ियों ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही तार बस में उलझे, वैसे ही वे टूट गए और चिंगारी उठने के साथ ही जमीन पर गिर पड़े। इनसे जुड़े अन्य तारों में भी चिंगारियां उठने लगी। धमाके जैसी आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने तुरंत ड्राइवर को कहकर बस रुकवाई और हादसे की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए बस के अंदर से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को करंट नहीं लगा। मगर, बच्चे सहम गए थे। लोगों ने बताया कि बस में उलझते ही तार टूटकर नीचे गिर पड़े थे, जिससे बस में करंट नहीं फैला। यदि तार बस में उलझ गए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

हादसे के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली निगम के कर्मचारियों को दी। तुरंत ही बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे ओर लाइन बंद करा कर तारों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। इस हादसे के बाद हालात सामान्य होने पर खिलाड़ियों को दूसरे वाहन से रवाना किया गया।

अंधेरे में नजर नहीं आई तार : ड्राइवर

बस ड्राइवर ने बताया कि अंधेरा होने और सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट बंद रहने के कारण उसे तारें दिखाई नहीं दीं। अचानक चिंगारी निकली और बच्चे डर गए। गनीमत रही कि बस में सवार बच्चे सुरक्षित है। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से उतारने में काफी हेल्प की। इलाके के लोगों ने इस हादसे के बाज बिजली विभाग पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा यह तो महज किस्मत थी कि कोई अनहोनी नहीं हुई। कोचर मार्केट में तार कई जगहों पर झूल रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग आंखें मूंदे बैठा है। अगर बिजली चालू होती तो आज कई मासूमों की जान जा सकती थी। बताया कि कई बार विभाग को तारों की ऊंचाई और झूलती लाइन की शिकायत दी थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह सीधी-सीधी प्रशासनिक लापरवाही है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें