फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कढ़ाई का गर्म तेल गिरा, दुकानदार झुलसा

Tue, 28 Jun 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
जलन
विज्ञापन
शेरपुर इलाके में नगर निगम की अतिक्रमण टीम की कार्रवाई से डरे एक दुकानदार ने गर्म तेल की कढ़ाई उठाने की कोशिश की तो गर्म तेल उसी पर गिर गया। इससे वह पचास फीसदी से ज्यादा झुलस गया।
विज्ञापन


उसके चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के लोग पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से डॉक्टरों ने दुकानदार को सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। दुकानदार की पहचान शेरपुर स्थित रंजीत नगर के रहने वाले संजू कुमार (27) के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस भी पहुंच गई। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए शेरपुर इलाके में पहुंची। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने अपना सामान जल्दबाजी में उठाकर अंदर रखना शुरू कर दिया। वहीं पर संजू की हलवाई की दुकान है। उसने बाहर भट्टी पर समोसे तलने के लिए कढ़ाई रखी हुई थी।
विज्ञापन


अतिक्रमण टीम को आते देख संजू सामान समेट कर अंदर रखने लगा। जल्दी में उसने कढ़ाई भी उठानी चाही। कढ़ाई गर्म होने के कारण उसी पर पलट गई और सारा तेल संजू पर जा गिरा। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस की जांच में यही पता चला है कि कढ़ाई उठाते समय ही दुकानदार पर तेल गिरा है। बाकी पुलिस उसके बयान दर्ज कर ही आगे की कार्रवाई करेगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें