फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ज्वेलर

Tue, 01 Mar 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आगामी वित्त वर्ष के बजट में सोने एवं हीरे के आभूषणों पर एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी तुरंत प्रभाव से लागू कर दी है।
विज्ञापन


इस फरमान के खिलाफ देश भर के ज्वेलर सड़कों पर उतर आए हैं। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश के सभी ज्वेलर्स बुधवार सुबह से 72 घंटे के बंद पर चले जाएंगे। ज्वेलर्स ने साफ किया है कि वह न एक्साइज का नंबर लेंगे, न बिल काटेंगे और न ही कारोबार करेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी वापस न हुई तो बंद को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया जाएगा।

पंजाब ज्वेलर्स एंड स्वर्णकार फेडरेशन के प्रधान आनंद प्रकाश सीकरी, महासचिव मनोज ढांडा एवं विनीत ढांडा ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीकरी ने कहा कि पंजाब में करीब डेढ़ लाख ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार हैं। बुधवार से सभी अपने कारोबार ठप करेंगे। इस दौरान फव्वारा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना एवं रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


विनीत ढांडा ने कहा कि पहले ही सरकार ने दो लाख की खरीद पर पैन अनिवार्य कर कारोबार को करारा झटका दिया है। अब रही सही कसर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगा कर पूरी कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार कारोबारियों के लिए लगातार परेशानियां बढ़ा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें