फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: 4.77 करोड़ की हेराफेरी के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 10:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। क्रिप्टोकरेंसी की आड़ में फर्जी वेबसाइट के जरिये 4.77 करोड़ की हेराफेरी के आरोपी भाई-बहन को साइबर क्राइम ब्रांच मोहाली ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बुढलाडा अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। साइबर क्राइम विंग के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर भगवंत सिंह ने बताया कि सिटी पुलिस बुढलाडा ने करोड़ों की हेराफेरी के आरोपी भाई-बहन समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस को दिए गए बयान में पार्षद सुखदीप सिंह और सिकंदर सिंह ने बताया था कि बठिंडा निवासी सुखदेव सिंह, दीप्ति सैनी और उसके भाई चाहत सैनी ने अपनी वेबसाइट बनाकर अधिक मुनाफे का झांसा देकर जाली कॉइन तैयार किया। सुखदीप सिंह से 3.50 करोड़ रुपये और उसके साथी गांव लल्लूआना निवासी सिकंदर सिंह से 1.27 करोड़ रुपये का निवेश करवाया। आरोपी अपनी वेबसाइट पर क्रिप्टो करेंसी के नाम पर जाली कॉइन में अच्छा मुनाफा दिखाकर लोगों को लालच देते थे। जब कोई व्यक्ति निवेश किए धन या लाभ निकालने की कोशिश करता था, तो वे वेबसाइट हैक होने का बहाना बना देते थे। आरोपियों द्वारा दिए चेक बाउंस हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी मानसा की जांच रिपोर्ट के बाद सिटी पुलिस ने सुखदेव सिंह निवासी मुल्तानियां रोड बठिंडा, हाल आबाद वीआईपी रोड, जीरकपुर और दीप्ति सैनी व उसके भाई चाहत सैनी निवासी लुधियाना के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। साइबर क्राइम ब्रांच ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है। बरनाला जेल में बंद आरोपियों के तीसरे साथी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें