फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: भाई-बहन ने साथियों संग मिलकर दिया था हत्या को अंजाम, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगरांव। करीब एक महीना पहले मोहल्ला मुकंदपुर में घर में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले भाई-बहन को पुलिस ने नांदेड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पूजा रानी व दीपक कुमार उर्फ दीपू उर्फ काकू निवासी मोहल्ला मुकंदपुर के रूप में हुई है। थाना सिटी के इंचार्ज अमृतपाल सिंह ने बताया कि करीब एक महीना पहले आरोपी भाई बहन ने अपने अन्य साथियों संग मिलकर जसवीर सिंह निवासी मुकंदपुर के घर में घुसकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों को शक था कि आरोपी नशे का कारोबार करता है जिसके चलते उनके मोहल्ले के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई थी। इसी शक के कारण आरोपी भाई-बहन व अन्य आरोपियों ने मृतक जसवीर सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद दोनों आरोपी जगरांव से फरार होकर नांदेड़ में छिपकर बैठ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें