फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल को अपग्रेड न करने पर सियासी पार्टियों के बायकाट का एलान

Sun, 27 Mar 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
बरनाला में स्कूल अपग्रेड करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गांववासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्री मंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के जद्दी गांव धौला का स्कूल अपग्रेड न करने के रोष में समूह गांव निवासियों ने बरनाला मानसा मुख्यमार्ग पर चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार की अर्थी फूंकी।
विज्ञापन


स्कूल संघर्ष कमेटी के प्रधान रूप सिंह धौला, मास्टर जगराज धौला, संदीप बावा, गुरसेवक सिंह धौला, मेजर सिंह औलख, एडवोकेट गुरचरण सिंह धालीवाल, गुरमेल सिंह औलख इत्यादि ने बताया 1975 में धौला का स्कूल हाई था। इससे कम आबादी वाले गांवों में सेकेंडरी स्कूल चल रहे थे। उनके गांव की आबादी 20 हजार के करीब है।

उन्होंने बताया कि स्कूल एक्शन कमेटी ने पूरे गांव की सहमति लेकर समूह सियासी पार्टियों के बायकाट का एलान किया है और बायकाट तब तक जारी रहेगा, जब तक स्कूल अपग्रेड नहीं किया जाता। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए किसी भी पार्टी का नेता उनके गांव आएगा तो उसका विरोध किया जाएगा और अगले विधानसभा चुनावों का भी बायकाट किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गांव धौला पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का जद्दी गांव है। वह मुख्यमंत्री रहने के साथ साथ केंद्र में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं और कई राज्यों के राज्यपाल भी रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें