फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: फाइनांसरों से तंग बुटीक संचालक ने फंदा लगा की आत्महत्या

Mon, 27 May 2024 11:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक सदस्यों ने देखा तो अस्पताल ले गए, डाॅक्टरों ने किया मृत घोषित
विज्ञापन

मरने से पहले बनाया खुद का वीडियो, जांच में जुटी है थाना डिविजन तीन पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जनकपुरी इलाके में बुटीक चलाने वाले गगनदीप लवली ने सोमवार की सुबह अपने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। फाइनांसरों से तंग लवली ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल पर एक वीडियो बनाया, उसके बाद उसने आत्महत्या की।
लवली घर पर ही था, जब उसके पारिवारिक सदस्य उसे बुलाने गए तो अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और लवली को नीचे उतारकर पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लवली ने कुछ फाइनांसरों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं और साथ ही साथ कहा है कि उक्त लोगों पर कार्रवाई की जाए। थाना डिविजन तीन की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इलाके में ही लवली का बुटीक था और वह वहीं से परिवार का पालन पोषण करता था। उसने कुछ फाइनांसरों से ब्याज पर पैसे ले रखे थे। लवली का आरोप था कि उसने पैसे वापिस दे दिए, लेकिन उसके बाद भी फाइनांसर उससे पैसे ज्यादा मांगकर परेशान कर रहे थे और धमकियां दे रहे थे कि उसे झूठे केसों में फंसाया जाएगा। इस कारण लवली काफी दिनों से परेशान चल रहा था। सोमवार की सुबह उसने घर में फंदा लगा लिया। जब उसके परिवार वाले उसे बुलाने के लिए गए तो अंदर लवली रस्सी के सहारे लटक रहा था। उसे किसी तरह से नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मगर उसकी मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी एएसआई गमदूद सिंह ने बताया कि मृतक लवली ने फाइनांसर पिता-पुत्र के साथ-साथ शू मार्केट के एक फाइनांसर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वीडियो भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच भी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें